"TrendyWale is your go-to blog for the latest trends in fashion, movies, lifestyle, and pop culture. Get expert insights, reviews, and tips on trending topics, fashion styles, movie releases, and more. Stay updated on what's hot and what's not!"

Nahi rahi Shefali Jariwala | नहीं रही शेफाली जरीवाला।

नमस्कार दोस्तों। आज की एक बड़ी खबर और बेहद दुखद खबर जो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से सामने आई है वो आपको बताते हैं। यह जो तस्वीरें आप देख रहे होंगे यह आपके लिए जाना पहचाना नाम और चेहरा होगा। शेफाली जरीवाला जिनको 2002 में हमने कांटा लगा गाने में देखा था। वो रिमिक्स वर्जन था। लेकिन इतिहास गवाह है कि कांटा लगा रिमिक्स वर्जन ओरिजिनल से फार बेटर था और शायद इसीलिए 2025 में भी यानी लगभग 23 साल बाद लोग आज भी उस गाने को सुनते हैं। अब खबर यह है कि शेफाली ज़रीवाला इस दुनिया में नहीं रही। बीती रात ये दुखद खबर सामने आई जिसने पूरी इंडस्ट्री को तोड़ कर रख दिया और इसके अलावा जो उनके फैंस हैं जो शेफाली जरीवाला का परिवार है वो पूरी तरीके से बिखर गया है। अब से थोड़ी देर पहले जो आपने तस्वीर देखी थी उसमें शेफाली जरीवाला के हस्बैंड पराग त्यागी मुंह पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं। बताने के लिए काफी है। जानते रहे हैं वो क्योंकि पब्लिक फिगर है तो मीडिया सामने होगी। अपने एक्सप्रेशंस, अपना दुख कैसे छुपाते हुए वो नजर आ रहे हैं। क्योंकि हमने सोशल मीडिया पर देखा है इन दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी। दोनों कपल गोल्स लोगों को दिया करते थे। अपनी फिटनेस के मामले में दोनों एक दूसरे को यह समझिए कंपटीशन देने की कोशिश करते थे और इसीलिए इन दोनों की बॉन्डिंग लोगों को बहुत पसंद थी। पराग त्यागी से शेफाली ज़रीवाला की यह दूसरी शादी थी। लेकिन यह बहुत हैप्पी मैरिज नजर आती थी। ऐसे में अब जब शेफाली जरीवाला इस दुनिया को छोड़कर गई हैं तो उनके पति के साथ-साथ पूरा परिवार, उनके फैंस और इस वक्त इंडस्ट्री भी शोक के साए में डूबी हुई है। इसीलिए चाहे टीवी इंडस्ट्री के सितारे हो, चाहे सिंगर्स हो, चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री हो और जो लोग भी उनके साथ काम कर चुके हैं या जो लोग भी उनको जानते थे वो हर कोई दुख व्यक्त कर रहा है। आप सोचिए 42 की ऐज में 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ है शेफाली जरीवाला का। मुंबई के कूपर अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया था जहां से वह जिंदा वापस नहीं लौटी। अब जब वह इस दुनिया में नहीं है तो लोग एक बार फिर से उनके काम को सराह रही हैं। उनको याद कर रही हैं। याद कर रही हैं वो दौर जब 2004 में एक फिल्म आई थी मुझसे शादी करोगी और उसमें उनका एक छोटा सा रोल था। लेकिन उनकी खूबसूरती, उनकी बोलती हुई आंखें, उनका खूबसूरत चेहरा, उनकी फिटनेस हर चीज लोगों को याद आ रही है। अच्छा इसके अलावा बिग बॉस सीजन 13 में भी सबने उनको देखा था। कैसे वह अपनी निजी जिंदगी में थी या क्या उनका ओरा था? कैसी उनकी पर्सनालिटी थी? बिग बॉस तो वैसा ही शो है ना जो आपकी पर्सनालिटी को निखारता है या पर्सनालिटी आपकी दुनिया के सामने लाता है। उस शो में भी शेफाली ज़रीवाला पॉजिटिव इमेज दिखाती हुई नजर आई लेकिन अफसोस अब वो यह पॉजिटिविटी फैलाने के लिए, अपने पति के साथ इस तरीके से वेकेशंस पर जाने के लिए और अपने फैंस को एंटरटेन करने के
लिए नहीं है। लेकिन जितना काम भी उन्होंने अब तक किया है वो उनके फैंस की नजरों में है। और इसीलिए कहना गलत नहीं होगा कि शेफाली ज़रीवाला भले ही आप इस दुनिया में नहीं रही हो लेकिन उनकी यादें उनके काम के जरिए हमारे और आपके दिलों में ज़हन में हमेशा जिंदा रहेंगी। फिलहाल दुआ यही कर सकते हैं कि परिवार को शक्ति मिले इस दुख से उभरने की। भगवान से यही दुआ है। नमस्कार।

Leave a Comment